Past Perfect Tense In Hindi

Definition Of Past Perfect Tense In Hindi to English

Past Perfect Tense In Hindi: – इस प्रकार के वाक्यों में काम का भूतकाल में एक निश्चित अवधि से पहले पूरा होना पाया जाता है। अथवा दो कार्य भूतकाल में संपन्न होते है एक पहले तथा दूसरा बाद में। जैसे – मेरे आने से पहले ही रोहन जा चूका था।

Past Perfect Tense Ki Pehchan Hindi Mein

Past Perfect Tense के Hindi वाक्यों के अंत में ” चुका था, चुकी थी, चुके थे, लिया था, दिया था, ली थी, दी थी, की थी ” आदि वाक्यों का प्रयोग होता है, जैसे: –

  1. मैं खाना खा चूका था।
  2. वह घर जा चूका था।
  3. वे पार्टी कर चुके थे।
  4. मैच खत्म हो चूका था।
  5. रितिका घर आ गयी थी।
  6. उन्होंने चाय पी ली थी।

ऊपर दिए गए उदाहरण में आप देख सकते हो की प्रत्येक वाक्य के अंत में “चुका था, चुकी थी, चुके थे, लिया था, दिया था, ली थी, दी थी, की थी” आदि शब्दों का प्रयोग हुआ है जिससे हमें ज्ञात होता है की ये वाक्य Past Perfect Tense के Hindi वाक्य है।

Types Of Past Perfect Tense In Hindi to English:

अन्य सभी टेन्सो की तरह ही Past Perfect Tense In Hindi के वाक्यों को भी चार भागों में बांटा जा सकता है, जो की इस प्रकार है:

(i) Affirmative Sentences
(ii) Negative Sentences
(iii) Interrogative Sentences
(iv) Interrogative Negative Sentences

Past Perfect Tense Affirmative Sentences In Hindi

Past Perfect Tense In Hindi के Hindi Affirmative Sentences को अंग्रेजी में बनाने के लिए नीचे दिए गए फार्मूले का प्रयोग किया जाता है।

Structure:- Subject + Had + V3 + Other Words.

Past Perfect Tense In Hindi Examples:

  1. मैं दौड़ जीत गया था।
  2. नितिन घर आ गया था।
  3. वह लॉटरी जीत चुकी थी।
  4. तुम तब तक सो चुके थे।
  5. हमने कार धो दी थी।
  6. ट्रेन सुबह 8 बजे तक आ गई थी।
  7. रोहित ने केक काट लिया था।
  8. मैंने उससे बात की थी।
  9. मेरी ट्रैन छूट गयी थी।
  10. मैं तब ही कॉलेज से लौटा था।
  11. वह उसे दो साल से जानती थी।
  12. मैं नौ बजे से पहले सो गया था।

Translation:

  1. I had won the race.
  2. Nitin had come home.
  3. she had won the lottery.
  4. You had slept by then.
  5. We had washed the car.
  6. The train had arrived by 8 am.
  7. Rohit had cut the cake.
  8. I had talked to him.
  9. I had missed my train.
  10. I had returned from college just then.
  11. She had known him for two years.
  12. I had fallen asleep before nine o’clock.

Past Perfect Tense Negative Sentences In Hindi

Past Perfect Tense In Hindi के वाक्यों को Negative वाक्य बनाने के लिए Had के बाद Not का प्रयोग किया जाता है।

Structure:- Subject + Had + Not + V3 + Other Words.

Past Perfect Tense Examples In Hindi:

  1. मैंने पहले पिज्जा नहीं खाया था।
  2. उसने उस महल को पहले नहीं देखा था।
  3. वे मुझे 2005 से नहीं जानते थे।
  4. वह खाना नहीं खा चूका था।
  5. उन्होंने तब तक मैच नहीं जीता था।
  6. रोहन ने मुझे अपनी कार नहीं दी थी।
  7. उसने कुछ गलत नहीं किया था।
  8. मैंने वह कहानी कभी नहीं सुनी थी।
  9. मैंने पहले उसका घर नहीं देखा था।
  10. वह अंग्रेजी नहीं सीख चुकी थी।

Translation:

  1. I had not eaten pizza before.
  2. He had not seen that palace before.
  3. They had not known me since 2005.
  4. He had not eaten food.
  5. He had not won the match by then.
  6. Rohan had not given me her car.
  7. She had done nothing wrong.
  8. I had never heard that story.
  9. I had not seen her house before.
  10. She had not learned English.

Past Perfect Tense Interrogative Sentences In Hindi

Rules:

1). Past Perfect Tense In Hindi के वाक्य में यदि ‘क्या’ शब्द सबसे पहले आये तो वाक्य में सबसे पहले Had और उसके बाद सब्जेक्ट आता है तथा वाक्य के अंत में (?) का प्रयोग किया जाता है।

Structure:- Had + Subject + V3 + Other Words?

2). यदि इस प्रकार के वाक्यों में प्रश्नवाचक शब्द वाक्य के बीच में दिया गया हो तो सबसे पहले उस शब्द की अंग्रेजी फिर Had और उसके बाद सब्जेक्ट आता है।

Structure:- <WH> + Had + Subject + V3 + Other Words?

3). यदि वाक्य में कितना, कौन-सा, किसका आदि प्रश्नवाचक शब्द आये तो उस शब्द की अंग्रेजी और उससे सम्बंधित नाउन भी आता है।

Examples: –

  1. क्या भारत मैच जीत चुका था?
  2. क्या मरीज की मृत्यु हो गई थी?
  3. क्या स्टेशन पर ट्रेन आ गई थी?
  4. क्या आप पत्र लिख चुके थे।
  5. आप कितने फूल तोड़ चुके थे?
  6. क्या आप शादी के कार्ड बांट चुके थे?
  7. आपने कितनी टिकट बुक कर ली थी?
  8. क्या आपने उसे पुस्तक वापस कर दी थी?
  9. क्या वे बैंक में पैसा जमा करवा आये थे?
  10. क्या उसने इस कार को बहुत पहले खरीदा था?

Translation:

  1. Had India won the match?
  2. Had the patient died?
  3. Had the train arrived at the station?
  4. Had you written a letter?
  5. How many flowers had you plucked?
  6. Had you distributed the wedding cards?
  7. How many tickets had you booked?
  8. Had you returned the book to her?
  9. Had they deposited the money in bank?
  10. Had she purchased this car long back?

Past Perfect Tense In Hindi (Interrogative Negative Sentences)

Examples: –

  1. क्या तुम उसे पहले से नहीं जानते थे?
  2. क्या वह ३ साल से दिल्ली में नहीं रहता था?
  3. क्या वह 12 वीं कक्षा में फेल नहीं हो गयी थी?
  4. क्या मैं अपना सारा काम पूरा नहीं कर चूका था?
  5. क्या आपका चार्जर घर पर नहीं रह गया था?
  6. क्या रोहन ने बहुत शराब नहीं पी ली थी?
  7. क्या उन्होंने दिल्ली में अपना मोबाइल नहीं खो दिया था?
  8. क्या मैंने आपके जन्मदिन की सभी तस्वीरें क्लिक नहीं की थीं?

Translation:

  1. Had you not known him before?
  2. Had he not lived in Delhi for 3 years?
  3. Had she not failed in 12th grade?
  4. Had I not completed all my work?
  5. Had you not forget your charger at home?
  6. Had Rohan not consumed a lot of alcohol?
  7. Had they not lost their mobile in Delhi?
  8. Had I not clicked all your birthday pictures?

Use of Past Perfect Tense In Hindi to English

अभी तक आपने सीखा की Past Perfect Tense In Hindi का प्रयोग किस प्रकार किया जाता है उसका Structure कैसे तैयार करते है, अब हम सीखेंगे की पास्ट परफेक्ट टेंस का प्रयोग हमें कब और किस प्रकार के वाक्य बनाने के लिए करना चाहिए।

1. Double Sentences: 

इस प्रकार के वाक्यों में भूतकाल में दो कार्य समाप्त होते है एक पहले तथा दूसरा बाद में। जैसे – पुलिस के आने से पहले खूनी भाग चूका था।

ऊपर दिए उदाहरण में आप देख सकते है की दोनों ही काम भूतकाल में समाप्त हो चुके थे यानी की पुलिस भी आ चुकी थी और खूनी भी भाग चूका था। लेकिन इन दोनों में से एक कार्य पहले समाप्त हुआ तथा दूसरा बाद में यानी की खूनी पहले भागा और पुलिस बाद में आयी।

जो कार्य पहले समाप्त होता है उसे हम Past Perfect Tense से व्यक्त करते है तथा जो कार्य बाद में समाप्त होता है उसे Simple Past Tense से।

Structure: – Subject + Had + V3 + Object, Subject + V2 + Object.

For Example –

  • पुलिस के आने से पहले वह हत्या कर चूका था।
  • He had murdered before the police arrived.
  • मेहमानों के जाने के बाद उसने सफाई की।
  • After the guests had left she did the washing.
  • मेरे स्टेशन पहुँचने से पहले ही ट्रेन निकल चुकी थी।
  • The train had left before I reached the station.
  • वह अपने घर से निकला ही था की बारिश शुरू हो गयी।
  • He had hardly left his house when it started raining.
  • जब मैं ऑफिस पहुंचा तो रोहन बाहर गया हुआ था।
  • When I arrived in the office, Rohan had gone out.

2. Single Sentences: 

इसका प्रयोग ऐसी क्रिया को व्यक्त करने के लिए किया जाता है जो भूतकाल में किसी निश्चित समय तक या उससे पहले पूरी हो चुकी थी। जैसे – मैं पहले ही खाना खा चूका था।, वह ८ बजे तक घर आ चूका था।

Keywords: Recently, Ever, Yet, So far, By the time, etc.

Structure: – Subject + Had + V3 + Object.

For Example –

  • मैंने अपना घर पहले ही पेंट कर लिया था।
  • I had already painted my house.
  • मैंने शाम तक पाँच कविताएँ लिख ली थी।
  • I had written five poems by evening.
  • मैं नौ बजे से पहले सो गया था।
  • I had fallen asleep before nine o’clock.
  • मैंने पहले ही नाश्ता कर लिया था।
  • I had already taken breakfast.
  • मैं तब ही कॉलेज से लौटा था।
  • I had returned from college just then.

3. Used With Time Expression: 

इस टेंस का उपयोग समय अभिव्यक्ति (Time Expression) के रूप में भी किया जाता है।

Keywords: Since, For, All, Whole, How Long, All along, etc.

For Example –

  • वह उसे दस साल से जानता था।
  • He had known her for ten years.
  • उनके पास 2015 से इस प्लाजा का स्वामित्व था।
  • He had owned this plaza since 2015.
  • वे 2015 से दिल्ली में रहते थे।
  • They had lived in Delhi Since 2015.
  • आप कब तक अकेले रहे थे?
  • How long had you lived alone?

4. Another Use Of Past Perfect Tense:

इस टेंस का प्रयोग Wish, Want, Expect, Hope, Think, Mean, Suppose, Intend, etc. के साथ भी किया जाता है।

For Example –

  • काश मैंने प्रिंसिपल की सलाह सुनी होती।
  • I wish I had listened to the Principal’s advice.
  • उसने परीक्षा पास करने की उम्मीद की थी।
  • She had expected to pass the exam.
  • मैं अपनी बहन की मदद करना चाहता था।
  • I had wanted to help my sister.
  • मेरे भाई को उम्मीद थी कि मैं उसे पैसे भेजूंगा।
  • My brother had hoped that I would send him money.

Past Perfect Tense Exercise In Hindi to English

  1. उसने मुझे कुछ पैसे उधार दिए थे।
  2. उन्होंने हमें लंच पर आमंत्रित किया था।
  3. वह उससे शादी करने से पहले उसे नहीं जानता था।
  4. श्रमिकों ने इमारत को पहले ही ध्वस्त कर दिया था।
  5. बारिश शुरू होने से पहले हमने खरीदारी पूरी कर ली थी।
  6. मैं उसी वक्त बाजार से लौटा था।
  7. उसने मेरे घर आना बंद कर दिया था।
  8. परीक्षा शुरू होने तक सभी विद्यार्थी आ चुके थे।
  9. मैंने एक कार लेने का सपना देखा था।
  10. क्या आप उस बीमारी से ठीक हो गए थे?
  11. क्या आपने लैपटॉप ठीक कर दिया था?
  12. क्या आपने सूरज उगने से पहले कॉफी पी ली थी?
  13. क्या पुलिस के पहुंचने से पहले ही चोर भाग गया था?
  14. क्या मैच शुरू होने से पहले बारिश हो गई थी?
  15. मैंने ड्राइवर को कार धोने के लिए नहीं कहा था।
  16. सूर्यास्त से पहले कितने छात्र पहुँच चुके थे?
  17. मेरे आने से पहले यहाँ क्या हुआ था?
  18. उसने हमें अपनी शादी में नहीं बुलाया था।
  19. जब मैं स्टेशन पहुँचा तो ट्रेन शुरू हो चुकी थी?
  20. उन्होंने पहले ही किसी और को चुन लिया था।

Translation Past Perfect Tense In Hindi to English

  1. He had lent me some money.
  2. They had invited us for lunch.
  3. He had not known her before he married her.
  4. Workers had already demolished the building.
  5. We had finished shopping before the rain started.
  6. I had returned from the market just then.
  7. He had stopped coming to my house.
  8. All the students had arrived by the time exam began.
  9. I had dreamt of owning a car.
  10. Had you recovered from that illness?
  11. Had you fixed the laptop?
  12. Had you taken coffee before the sun rose?
  13. Had the thief fled before the police arrived?
  14. Had It rained before the match started?
  15. I had not asked the driver to wash the car.
  16. How many students had arrived before sunset?
  17. What had happened here before I came?
  18. She had not invited us to her wedding.
  19. When I reached the station the train had started?
  20. They had already selected someone else.

Final Thought:

आज के इस आर्टिकल (Past Perfect Tense In Hindi to English) में हमने पास्ट परफेक्ट टेंस को हिंदी से अंग्रेजी में ट्रांसलेट करना सीखा और जाना की इस टेंस का प्रयोग हमें किस प्रकार करना चाहिए। अगर आपको ये आर्टिकल अच्छा लगा तो इस शेयर अवश्य करें।