Can का प्रयोग सीखिए। Use of Can In Hindi | Can Sentences In Hindi

Use of Can In Hindi

आज के इस आर्टिकल (Use Of Can In Hindi) में हम ‘Can’ का प्रयोग सीखेंगे और जानेंगे की Can Ka Prayog हमें कब और किस प्रकार करना चाहिए।

“CAN” अंग्रेजी में सबसे ज्यादा प्रयोग की जाने वाली Modal Verbs में से एक है। CAN का प्रयोग क्षमता का बोध कराने, सम्भावना या असंभावना को व्यक्त करने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग अनुमति मांगने या अनुमति देने के लिए भी किया जाता है।

“CAN” का प्रयोग निम्लिखित को व्यक्त करने के लिए किया जाता है जैसे की: –

(1) Possibility/Impossibility
(2) Permission/Request
(3) Power/Ability/Inability
(4) Prohibition

For Example –

HindiEnglishUsage
आज रात बारिश हो सकती है।It can be rain tonight.Possibility
क्या मैं आपका तौलिया इस्तेमाल कर सकता हूं?Can I use your towel?Informal Permission
मैं 50 किलोग्राम उठा सकता हूंI can lift 50 kgs.Power
रमेश अंग्रेजी नहीं बोल सकता।Ramesh can’t speak English.Inability

चलिए आज की इस पोस्ट (Use of Can In Hindi) में एक-एक करके “CAN” के सभी प्रयोग के बारे में विस्तार से जानते है।

Possibility/Impossibility

“CAN” का प्रयोग सम्भावना या असंभावना को व्यक्त करने के लिया किया जाता है। Can Ka Prayog सम्भावना को व्यक्त करने के लिए तब करते है। जब कुछ होने की सम्भावना 70 – 80 % होती है।

Structure (1) : Subject + Can + V1 + other words. → (Possitive Sentences)

Structure (1) : Subject + Cannot + V1 + other words. → (Negative Sentences)

Examples: –

  • रूचि को यह नौकरी मिल सकती है।
  • Ruchi can get this job.
  • वह एक अध्यापक हो सकता है।
  • He can be a teacher.
  • मैं कल की परीक्षा में असफल हो सकता हूँ।
  • I can fail tomorrow’s exam.
  • ऑस्ट्रेलिया इस बार विश्व कप नहीं जीत सकता।
  • Australia can’t win the world cup this time.
  • आज का मैच बारिश के कारण रद्द हो सकता है।
  • Today’s match can be canceled due to rain.

Permission/Request

“CAN” का प्रयोग किसी से अनुमति मांगने, अनुमति देने या निवेदन करने के लिए किया जाता है। इसका प्रयोग तब करते है जब हम अपने से छोटों से या बराबर के व्यक्ति से कोई अनुमति मांगते है या कोई निवेदन करते है। जैसे – अपने परिवार के किसी सदस्य, अपने मित्र या अपने सहकर्मी से।

Structure: Can + Subject + V1 + other words ?

Examples: –

  • क्या आप रविवार की सुबह मुझसे मिल सकते हैं?
  • Can you meet me on Sunday morning?
  • क्या मैं आपको रात 10 बजे के बाद कॉल कर सकता हूँ?
  • Can I call you after 10 p.m?
  • क्या आप मुझे एक दिन के लिए $ 150 उधार दे सकते हैं?
  • Can you lend me $ 150 for a day?
  • अगर आपको जरूरत हो, तो आप मेरी कार से जा सकते हैं।
  • If you need, you can go by my car.
  • क्या मैं थोड़ी देर के लिए आपके लैपटॉप चार्जर का उपयोग कर सकता हूँ?
  • Can I use your laptop charger for a while?

Power/Ability/Inability

“CAN” का प्रयोग वर्तमान में अपनी क्षमता, योग्यता या अयोग्यता को दर्शाने के लिए किया जाता है। 

Structure: Subject + Can + V1 + other words.

Examples: –

  • जॉन पाँच भाषाएँ बोल सकता है।
  • John can speak five languages.
  • मैं इस मोबाइल को ठीक कर सकता हूँ।
  • I can repair this mobile.
  • रूचि अच्छी तरह से अंग्रेजी नहीं लिख सकती।
  • Ruchi can’t write English well.
  • रोहन पिआनो बजा सकता है।
  • Rohan can play the piano.
  • मैं लगातार 12 कि. मी. दौड़ सकता हूँ।
  • I can run 12 k.m continuously.

Prohibition

“CANNOT” (CAN’T) का प्रयोग अंग्रेजी में आमतौर पर अयोग्यता को दर्शाने के लिए किया जाता है, पर हम इसका प्रयोग किसी को प्रतिबंधित करने के लिए भी कर सकते है। किसी को कुछ काम करने से रोकने के लिए “CANNOT” का प्रयोग किया जा सकता है।

Structure: Subject + Cannot + V1 + other words.

  • आप मीटिंग में देर से नहीं आ सकते।
  • You cannot come late to the meeting.
  • आप अस्पताल परिसर में धूम्रपान नहीं कर सकते।
  • You cannot smoke in the hospital premises.
  • तुम मेरा कम्प्यूटर इस्तेमाल नहीं कर सकते।
  • You can’t use my computer.
  • आप शाम 6 बजे से पहले नहीं जा सकते।
  • You can’t leave before 6 p.m.
  • जब तक आप फीस नहीं देंगे तब तक आप स्कूल नहीं आ सकते।
  • You cannot come to school until you pay the fees.

Use of Can Sentences in Hindi

  1. मैं वो काम कर सकता हूँ।
  2. मैं कल आपकी मदद कर सकता हूँ।
  3. मैं आपकी भावनाओं को समझ सकता हूँ।
  4. क्या आप वाहन चला सकते हैं?
  5. मैं दर्द सहन नहीं कर सकता।
  6. क्या आप और धीरे चला सकते हैं?
  7. वह बाघ की तरह तेज दौड़ सकता है।
  8. आप कोई भी किताब ले सकते हैं।
  9. वह आपको कुछ पैसे उधार दे सकता है।
  10. अब आप उन पर भरोसा कर सकते हैं।
  11. मैं विदेश में नहीं रह सकता।
  12. मेरी बहन उर्दू नहीं पढ़ सकती।
  13. तुम मेरे साथ ऐसा व्यवहार नहीं कर सकते।
  14. वह वहाँ समय पर नहीं पहुंच सकती।
  15. यह बिल्ली ठीक से नहीं चल सकती।
  16. हम इतना महंगा घर नहीं खरीद सकते।
  17. यहां वे घर खरीद सकते हैं।
  18. वह अपना काम समय पर पूरा कर सकती है।
  19. मैं इस कार को अगले हफ्ते बेच सकता हूं।
  20. अब आप इसे घर ले जा सकते हैं।

Translation:

  1. I can do that work.
  2. I can help you tomorrow.
  3. I can understand your feelings.
  4. Can you drive a vehicle?
  5. I can not bear the pain.
  6. Can you drive more slowly?
  7. He can run as fast as a tiger.
  8. You can take any book.
  9. He can lend you some money.
  10. You can count on them now.
  11. I can not live abroad.
  12. My sister cannot read Urdu.
  13. You can’t treat me like that.
  14. She cannot reach there on time.
  15. This cat cannot run properly.
  16. We cannot buy such an expensive house.
  17. Here they can buy a house.
  18. She can complete her work on time.
  19. I can sell this car next week.
  20. Now you can take it home.

Final Thought:

आज के इस आर्टिकल (Use Of Can In Hindi) में हमने कैन का प्रयोग सीखा अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया तो नीचे कमेंट जरूर करे।