Is Am Are का प्रयोग सीखिए | Use of Is Am Are Sentences In Hindi

Use of Is Am Are Sentences In Hindi

अंग्रेजी भाषा में सहायक क्रियाओं Is Am Are का प्रयोग सबसे आसान वाक्य बनाने में किया जाता है। इन तीनों Is Am Are का प्रयोग वर्तमान काल के वाक्यों में Simple Sentences बनाने में किया जाता है।

Is Am Are Sentences को समझना और प्रयोग में लाना बहुत ही आसान है। तो चलिए सीखते है Is Am Are का प्रयोग कब, कहाँ और किस तरह करना चाहिए।

Is / Am / Are = है / हूँ / हो

जब हिंदी वाक्य के अंत में हूँ / हैं / हो आदि रहे, तो अंग्रेजी वाक्य में कर्ता के अनुसार Is / Am / Are का प्रयोग किया जाता है।

Rules Related to Is Am Are Sentences In Hindi

1. ‘Am’ का प्रयोग सिर्फ ‘।’ के साथ होता है।

2. जबकि ‘Is’ का प्रयोग Singular Subjects (he, she, name of person, this, that) आदि के साथ होता है।

3. तथा ‘Are’ का प्रयोग Plural Subjects जैसे (we, you, they, these, those) आदि के साथ किया जाता है।

PersonSingularPlural
First PersonI am rich.
मैं अमीर हूँ।
We are rich.
हम अमीर हैं।
Second PersonYou are rich.
तुम अमीर हो।
You are rich.
तुम लोग अमीर  हो।
Third PersonHe  /  She  /  It  /  Rohan  is  rich.
वह  /  रोहन अमीर हैं।
They  /  The  boys  are  rich.
वे  लोग  /  लड़कें  अमीर  हैं .

नीचे दिए गए Is Am Are Sentences को ध्यान से देखें:

Affirmative Sentences (सकारात्मक वाक्य)

Is Am Are Sentences Rule: – Subject  +  am  /  is  /  are  +  other Word.

मैं एक टीचर हूँ।
I am a teacher.

वह एक शिक्षक है।
He is a teacher.

यह कार है।
This is a car.

यह एक बच्चा है।
This is a child.

वह एक स्कूल है।
That is a school.

यह हमारा विद्यालय है।
This is our School.

उसका नाम प्रिया है।
Her name is Priya.

वह एक लड़का है.
That is a boy.

यह एक पेंसिल है.
This is a pencil.

वह कुर्सी पुरानी है।
That chair is old.

राम और सीता विवाहित हैं।
Ram and Sita are married.

Negative Sentences (नकारात्मक वाक्य)

4. इस प्रकार के वाक्यों को नकारात्मक (Negative) बनाने के लिए Is Am Are के बाद ‘not’ का प्रयोग किया जाता है।

Is Am Are Sentences Rule: – Subject  +  am  /  is  /  are  +  not + other Word.

मैं एक छात्र नहीं हूँ।
I am not a student.

वह चतुर नहीं है।
She is not clever.

यह कोई कुर्सी नहीं है।
This is not a chair.

वह कार नहीं है।
That is not a car.

वे खुश नहीं हैं.
They are not happy.

हम विद्यार्थी नहीं हैं.
We are not students.

वे क्रिकेटर्स नहीं हैं।
They are not cricketers.

यह मूर्ति नहीं है.
This is not a statue.

ये टेबल नहीं हैं।
These are not tables.

रोहन और मोहन भाई नहीं हैं।
Rohan and Mohan are not brothers.

Interrogative Sentences (प्रश्नवाचक वाक्य)

5. Interrogative sentences बनाने के लिए Is Am Are को वाक्य के शुरू में लगाया जाता है और वाक्य के अंत में ‘?’ लगाया जाता है।

Is Am Are Sentences Rule: – am  /  is  /  are  + Subject + other Word?

क्या आप एक डॉक्टर हैं?
Are you a doctor?

क्या वह बैलगाड़ी है?
Is that a bullock cart?

क्या ये आपकी गाड़ी है?
Is this your car?

क्या आमिर लेखक हैं?
Is Aamir a writer?

क्या वह भूखी है?
Is she hungry?

क्या तुम बीमार हो?
Are you ill?

क्या वे सैनिक हैं?
Are they soldiers?

क्या हम चित्रकार हैं?
Are we painter?

क्या बक्सा भारी है?
Is the box heavy?

क्या ये मोज़े हैं?
Are these socks?

Interrogative Negative Sentences

6. Interrogative Negative sentences बनाने के लिए Is Am Are को वाक्य के शुरू में लगाया जाता है कर्ता के बाद का प्रयोग होता है और वाक्य के अंत में ‘?’ लगाया जाता है।

Is Am Are Sentences Rule: – am  /  is  /  are  + Subject + not + other Word?

क्या आप सैनिक नहीं हैं?
Are you not a soldier?

क्या मैं अच्छा लड़का नहीं हूँ?
Am I not a good boy?

क्या वह बुरा आदमी नहीं है?
Is he not a bad guy?

क्या यह बक्सा भारी नहीं है?
Is this box not heavy?

क्या आप शादीशुदा नहीं हैं?
are you not married?

क्या वह रोहन की कार नहीं है?
Is that not Rohan’s car?

क्या ये कुर्सियाँ नहीं हैं?
Are these not chairs?

क्या हम छात्र नहीं हैं?
Are we not students?

क्या वह बीमार नहीं है?
Is she not ill?

क्या सीता और गीता बहनें नहीं हैं?
Are Sita and Geeta not sisters?

Final Thoughts

आज के इस (Use of Is Am Are Sentences In Hindi) आर्टिकल में हमने सीखा की Is Am Are का प्रयोग वाक्य बनाने में कैसे करते है अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया तो नीचे कमेंट करके हमें बताये।