Use Of Must In Hindi
आपका हमारे ब्लॉग में स्वागत है, आज के इस आर्टिकल (Use Of Must In Hindi) में हम Must का प्रयोग सीखेंगे और जानेंगे की हमें कब और किस तरह से Must Ka Prayog करना चाहिए।
Must = जरूर चाहिए / अवश्य चाहिए |
चाहिए तीन प्रकार के हो सकते है:
(1) Should – साधारण कार्य के लिए – आपको अपने दोस्तों से झगड़ा नहीं करना चाहिए।
(2) Ought to – फ़र्ज़ के लिए – तुम्हे अपने से बड़ों का आदर करना चाहिए।
(3) Must – जरूर/अवश्य चाहिए – आपको स्कूल समय पर आना ही चाहिए।
‘Must’ का प्रयोग करने सम्बंधित नियम (Rules Related to Use of ‘Must’ In Hindi)
(1) ‘Must’ का प्रयोग सिर्फ Present Action और Future Action को व्यक्त करने के लिए किया जाता है इसका कोई Past Tense नहीं होता है।
(2) ‘Must’ से शुरू होने वाले प्रश्नवाचक वाक्य का उत्तर यदि सकारात्मक है तो उत्तर में ‘Must’ का प्रयोग किया जाएगा, इसके विपरीत यदि ऐसे प्रश्न का उत्तर नकारात्मक होता है तो ‘Must Not’ की जगह पर ‘Need not’ का प्रयोग किया जायेगा।
क्या मुझे उसके साथ जाना चाहिए? | Must I go with him? |
हाँ, तुम्हें जरूर जाना चाहिये। | Yes, you must go. |
नही, तुम्हें जाने की कोई जरूरत नही है। | No, you needn’t (need not) go. |
(3) ‘Must’ का प्रयोग सम्भावना व्यक्त करने के लिए उस वक़्त किया जाता है जब कुछ होने की सम्भावना 80 – 90 % होती है।
उसके पास एक बड़ी कार है। वह अवश्य अमीर होना चाहिए। | He has a big car. He must be rich. |
बहुत देर हो चुकी है। बाजार बंद हो गया होगा। | it’s so late. The market must have closed. |
वह जरूर झूठ बोल रही होगी। | She must be lying. |
‘Must’ का प्रयोग (Use of ‘Must’ In Hindi) |
(1) To Express Strong Necessity/Compulsion
e.g. –
- आपको आज ही अपना काम पूरा करना होगा।
- You must finish your task today.
- सभी छात्रों को यहां 8 बजे होना चाहिए।
- All students must be here at 8 o’clock.
- हमें कल जल्दी उठना होगा।
- We must get up early tomorrow.
- आपको अपना सारा होमवर्क करना होगा।
- You must do all your homework.
- यदि आप सेना में भर्ती होना चाहते हैं तो आपको बहादुर होना चाहिए।
- If you want to join the army then you must be brave.
(2) To Express Any Rule or Law
e.g. –
- आपको यातायात नियमों का पालन करना चाहिए।
- You must follow the traffic rules
- आपको अपनी वर्दी पहननी चाहिए।.
- You must wear your uniform.
- आपको निर्देशों का पालन करना चाहिए।
- You must follow instructions.
- इस शो को देखने के लिए आपकी उम्र 13+ होनी चाहिए।
- You must be 13+ to watch this show.
(3) ‘Must Not’ is used to Express Prohibition and Forceful Advice
e.g. –
- आपको यहां प्रवेश नहीं करना चाहिए।
- You must not enter here.
- आपको इस कमरे में प्रवेश नहीं करना चाहिए।
- You must not enter this room.
- आपको देर तक बाहर नहीं रहना चाहिए।
- You must not stay out late.
- छात्रों को पुस्तकालय में बात नहीं करनी चाहिए।
- Students must not talk in the library.
- आपको परीक्षा के दौरान बात नहीं करनी चाहिए।
- You must not talk during the exam.
(4) To Express Strong Assumption/Probability
e.g. –
- वह अवश्य आ रही होगी।
- She must be coming.
- वह अब कार्यालय में काम कर रहा होगा।
- He must be working in the office now.
- वह अनुपस्थित है। वह पक्का बीमार होगी।
- She is absent. She must be ill.
- उसने अपना मोबाइल खो दिया। वह जरूर परेशान होगा।
- He lost his mobile. He must be upset.
- ग्यारह बज गए है। शिक्षक को कक्षा में होना चाहिए।
- It is eleven. The teacher must be in class.
- रेयान पिछले दो घंटे से खेल रहा है। अब वह थक गया होगा।
- Ryan has been playing for the last two hours. Now he must be tired.
(5) To Express Strong Recommendation/Advice
e.g. –
- आपको एक बार ताजमहल जरूर जाना चाहिए।
- You Must visit the Taj Mahal once.
- उसे रोज रिहर्सल करना चाहिए।
- She must rehearse daily.
- अंग्रेजी सीखने के लिए आपको रोजाना अभ्यास करना चाहिए।
- To learn English you must practice daily.
- इस परीक्षा के लिए आपको कड़ी मेहनत करनी चाहिए।
- You must study hard for this exam.
- पैसेंजर को ट्रेन के रुकने का इंतजार करना चाहिए।
- Passenger must wait for the train to stop.
- इस टैबलेट को आपको दिन में तीन बार अवश्य लेना चाहिए।
- You must take this tablet three times a day.
(6) For certainty or Strong Possibility in Past
e.g. –
- आपने ताज महल तो देखा ही होगा।
- You must have seen the Taj Mahal.
- आपने शोले फिल्म तो जरूर देखी होगी।
- You must have watched the Sholey movie.
- वह पक्का रास्ता भटक गई होगी।
- She must have lost the way.
- आप शिमला तो जरूर गए होंगे।
- You must have been to Shimla.
Final Thought:
आज के इस आर्टिकल (Use Of Must In Hindi) में हमने Must Ka Prayog सीखा और जाना की हमें Must का प्रयोग कब और किस तरह से करना चाहिए। अगर आपको हमारी ये पोस्ट पसंद आई तो इसे अपने दोस्तों के साथ शेयर करे।