Use Of Should In Hindi | Should Sentences In Hindi
आज के इस आर्टिकल (Use Of Should In Hindi) में हम Should का प्रयोग सीखेंगे की Should Ka Prayog हमें कब और किस प्रकार करना चाहिए।
‘Should’ का प्रयोग मुख्य रूप से किसी को सलाह देने या किसी से सलाह लेने के लिए और सम्भावना व्यक्त करने के लिए किया जाता है। इसका उपयोग दायित्व या कर्तव्य का बोध कराने के लिए भी किया जाता है।
General Structure: – Subject + Should + V1 + Other Word. |
चलिए आज की इस पोस्ट (Use Of Should In Hindi) में एक-एक करके “Should” के सभी प्रयोग के बारे में विस्तार से जानते है।
सलाह या राय देने के लिए (To Give Advice or Opinion)
- आपको पार्टी में काले रंग की शर्ट पहननी चाहिए।
- You should wear a black shirt to the party.
- क्या मुझे अपने बाल कटवाने चाहिए?
- Should i get my haircut?
संभावना व्यक्त करने के लिए (To Express the Possibility)
- जॉन को एक वास्तुकार होना चाहिए।
- John should be an architect.
- इस जींस की कीमत $ 25 से अधिक नहीं होनी चाहिए।
- The price of this jeans should not exceed $ 25.
कर्तव्य या दायित्व व्यक्त करने के लिए (To Express Duty or Obligation)
- हमें अपने माता-पिता का सम्मान करना चाहिए।
- We should respect our parents.
- तुम्हे काम पर समय पर आना चाहिए।
- You should be punctual at work.
Should के अतिरिक्त प्रयोग ( Additional Use of ‘Should’ In Hindi) |
1. Use Of Should In Conditional Sentences
‘Should’ का प्रयोग Conditional Sentences के वाक्यों में बिलकुल कम सम्भावना को व्यक्त करने के लिए किया जाता है, जब किसी काम के होने की सम्भावना बहुत ही कम होती है तो Conditional Sentences में ‘Should’ का प्रयोग करते है।
Note: Conditional Sentences वह वाक्य होते है जिनमे किसी कार्य का पूरा होना किसी शर्त के पूरा होना पर निर्भर होता है।
For Example: –
- वैसे तो रिया आएगी नहीं, अगर आ जाए तो उसे इंतज़ार करने के लिए कहना।
- If Riya should come, ask her to wait.
- Should Riya come, ask her to wait.
- वैसे तो वो रुपए मांगेगा नहीं, पर अगर मांगे तो उसे ५००० रुपए दे देना।
- If he should ask for money, give him Rs. 5000.
- Should he ask for money, give him Rs. 5000.
*इस प्रकार के वाक्यों को हम अंग्रेजी में दोनों में से किसी भी तरीके से कह सकते है।
2. ‘Should’ का प्रयोग ‘Lest’ के साथ (Use of Should With ‘Lest’)
‘LEST’ का हिंदी में अर्थ होता है = ऐसा न हो की
Rules:
- (1) Lest के साथ हमेशा Should का प्रयोग होता है।
- (2) किसी अन्य Model Verbs के साथ इसका इस्तेमाल नहीं किया जाता।
- (3) ‘Lest’ के साथ कभी भी ‘Not’ का इस्तेमाल नहीं किया जाता है।
For Example: –
- जल्दी करो, ऐसा न हो कि वह भाग जाए।
- Make haste, lest he should run away.
- अपना खाना खा लो, कहीं ऐसा न हो कि यह ठंडा हो जाए।
- Eat your food, lest it should get cold.
Other Examples to Practice (Use of Should In Hindi) |
- राखी को अब घर जाना चाहिए।
- Rakhi should go home now.
- आपको प्रतिदिन सुबह की सैर पर जाना चाहिए।
- You should go on a morning walk every day.
- आपको उसे सब कुछ सच-सच बताना चाहिए।
- You should tell him everything truthfully.
- क्या मुझे उसकी शादी की सालगिरह पर जाना चाहिए?
- Should I go to her wedding anniversary?
- जल्दबाजी करें, ऐसा न हो कि हमें पार्टी में देर हो जाए।
- Make haste, lest we should get late to the party.
- आपको देर रात तक बाहर नहीं घूमना चाहिए।
- You should not hang out late at night.
- आपको अपने छात्रों के साथ दुर्व्यवहार नहीं करना चाहिए।
- You should not misbehave with your students.
- कमला को इस समय अपने घर नहीं जाना चाहिए।
- Kamala should not go to her house at this time.
- क्या आपको देर रात तक बाहर घूमना चाहिए।
- Should You hang out late at night?
- क्या मुझे उसे सच बताना चाहिए?
- Should I tell him the truth?
- उसे रात में घर पर होना चाहिए।
- He should be at home at night.
- राहुल को इस समय यहाँ होना चाहिए।
- Rahul should be here at this time.
- रूही को शिक्षक होना चाहिए।
- Ruhi should be a teacher.
- उसे रात में उसके घर पर नहीं होना चाहिए।
- He should not be at her house at night.
- राहुल को इस समय वहाँ नहीं होना चाहिए।
- Rahul should not be there at this time.
- क्या उसे रात में अपने घर पर होना चाहिए?
- Should she be at home at night?
- क्या परीक्षा में पेपर आसान होना चाहिए?
- Should the paper be easy in the exam?
- क्या उसे बच्चों के साथ होना चाहिए?
- Should she be with children?
- अगर मुझे IAS अधिकारी बनना है तो मुझे क्या करना चाहिए?
- What should I do if I want to become an IAS officer?
- आपको कम से कम एक बार उसके शिक्षक से मिलना चाहिए।
- You should visit her teacher at least once.
Final Thought:
आज के इस आर्टिकल (Use Of Should In Hindi) में हमने शुड का प्रयोग सीखा और जाना की शुड का प्रयोग हमें कब और किस प्रकार करना चाहिए। अगर आपको ये पोस्ट पसंद आई तो कृपा इसे शेयर करें।