Was Were का प्रयोग सीखिए | Use of Was Were Sentences In Hindi

Was Were का प्रयोग सीखिए | Use of Was Were Sentences In Hindi

आपका हमारी इस पोस्ट पर स्वागत है, आज हम अपनी इस पोस्ट (Use of Was Were Sentences In Hindi) में Was Were का प्रयोग सीखेंगे की हमें Was Were का प्रयोग कब और किस प्रकार करना चाहिए।

तो चलिए शुरू करते है और जानते है इस पोस्ट (Use of Was Were Sentences In Hindi) के माध्यम से Was Were का प्रयोग कैसे करे।

Was / Were = था / थी / थे

Was Were का प्रयोग भी Is Am Are की तरह ही किया जाता है, फर्क बस इतना है की Was Were का प्रयोग पास्ट टेंस के वाक्य बनाने में करते है और Is Am Are का प्रयोग प्रेजेंट टेंस के वाक्य बनाने में किया जाता है।

Was Were का प्रयोग करने सम्बन्धी नियम:

1). Was का प्रयोग Singular subjects (I, he, she, it, name of a single person) के साथ होता है।

2). Were का प्रयोग Plural Subject  (we, you, they, name of two or more person) के साथ होता है।

3. Negative sentences का वाक्य बनाने के लिए was/ were के बाद ‘not’ का प्रयोग होता है।

4. Interrogative Sentences बनाने के लिए was/were को वाक्य के प्रारंभ में लगाया जाता है तथा वाक्य के अंत में Question tag (?) लगाया जाता है।

PersonSingularPlural
First PersonI was poor.
मैं गरीब था।
We were poor.
हम गरीब थे।
Second PersonYou were poor.
तुम गरीब थे।
You were poor.
तुम लोग गरीब थे।
Third PersonHe/she/It/Mohan was poor.
वह / मोहन गरीब था।
They/The boys were poor.
वे लोग / लड़के गरीब थे।

Use of Was Were Sentences In Hindi

Was Were Sentences Formula: Subject + Was/Were + Other Words

मैं एक छात्र था।
I was a student.

वह एक शिक्षिका थी।
She was a teacher.

वह मूर्ख था।
He was a fool.

अमित एक सैनिक था।
Amit Was a soldier.

वे किसान थे।
They were farmers.

वह उसकी मां थी।
She was her mother.

वह रोहित के पिता थे।
He was Rohit’s father.

वे मेरे सबसे अच्छे दोस्त थे।
They were my best friends.

नेहा एक अच्छी लड़की थी।
Neha was a good girl.

जींस फटी हुई थी।
Jeans were torn.

रात होने लगी थी।
It was getting dark.

वह कार में था।
He was in the car.

रोहित और अंकित अच्छे दोस्त थे।
Rohit and Ankit were good friends.

Was Were Sentences In Hindi (Negative)

Was Were Sentences Formula: Subject + Was/Were + Not + Other Words

मैं छात्र नहीं था।
I was not a student.

वह चोर नहीं था।
He was not a thief.

वे खिलाड़ी नहीं थे।
They were not players.

वह डॉक्टर नहीं थी।
She was not a doctor.

हम घर पर नहीं थे।
We were not at home.

वह गरीब नहीं था।
He was not poor.

बच्चा भूखा नहीं था।
The child was not hungry.

अमित मेरा दोस्त नहीं था।
Amit was not my friend.

विद्यार्थी कक्षा में नहीं था।
The student was not in class.

अमित और सुमित भाई नहीं थे।
Amit and Sumit were not brothers.

Was Were Sentences In Hindi (Interrogative)

Was Were Sentences Formula: Was/Were + Subject + Other Words ?

क्या बच्चा भूखा था।
Was the child hungry?

क्या वे खिलाड़ी थे?
Were they players?

क्या वह दिल्ली में थी?
Was she in Delhi?

क्या चिड़िया पिंजरे में थी?
Was the bird in the cage?

तुम घर पर क्यों थे?
Why were you at home?

Was Saddam Poor?
क्या सद्दाम गरीब था?

क्या वह परेशान थी?
Was she upset?

क्या टेबल पर कोई किताब थी?
Was there a book on the table?

क्या रोहन जाने के लिए बेचैन था?
Was Rohan anxious to leave?

क्या आप अपने दोस्तों के साथ खेल रहे थे?
Were you playing with your friends?

Final Thought:

आज के इस आर्टिकल (Use of Was Were Sentences In Hindi) में हमने Was Were का प्रयोग सीखा अगर आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया तो नीचे कमेंट कर हमें अवश्य बताएं।