What Is a Pronoun? | Types, Rules & Examples

Definition of Pronoun


किसी भी चीज़ के नाम को Noun कहते है और Noun के स्थान पर प्रयोग होने वाले शब्द को ‘Pronoun’ कहा जाता है। इसका प्रयोग इसलिए भी किया जाता है ताकि Noun के Repetition से बचा जा सके। आईये एक उदाहरण की सहायता से इसे समझते है

Example:- Sneha is a good girl.  Sneha works very hard. Sneha studies in 7th standard. Sneha is 12 years old.

ऊपर दिए गए उदाहरण में आप देख सकते है की इसमें एक ही नाम (Noun) का प्रयोग बार-बार किया गया है इसी से बचने के लिए Pronoun का Use करते है।

इन्हीं वाक्यों को आप Pronoun का प्रयोग करके इस प्रकार लिख सकते हो

Example:- Sneha is a good girl.  She works very hard. She studies in 7th standard. She is 12 years old.

ऊपर दिए गए उदाहरण में  ‘Sneha’ शब्द के Repitition से बचने के लिए ‘She’ शब्द का प्रयोग किया गया है इसी शब्द को Pronoun कहा जाता है। अत: हम कह सकते है की Noun के Repitition से बचने के लिए Pronoun का प्रयोग किया जाता है।

Kinds of Pronoun (सर्वनाम के प्रकार)

  • Personal Pronoun
  • Reflexive Pronoun
  • Interrogative Pronoun
  • Demonstrative Pronoun
  • Relative Pronoun
  • Distributive Pronoun
  • Reciprocal Pronoun
  • Indefinite Pronoun

(1) Personal Pronoun (व्यक्तिवाचक सर्वनाम)

Personal Pronoun वह Pronoun है जो Living Things (इंसान और जानवर) आदि के बारे में बात करने के लिए Use किया जाता है। जैसे – I, We, You, They, He, She & It.

इस Pronoun को तीन भागों में बांटा गया है।

(i) 1st Person – I, We (बात करने वाला व्यक्ति)

(ii) 2nd Person – You (जिससे बात कर रहे है)

(iii) 3rd Person – He, She, It & They (दो व्यक्ति मिलकर जिस तीसरे के बारे में बात कर रहे है)

उपरोक्त Pronoun को तीन तरह से प्रयुक्त किया जा सकता है

Subjective
Case
Objective
Case
Possessive
Case
ImeMy/Mine
WeusOur/Ours
YouyouYour/Yours
TheythemTheir/Theirs
HehimHis
SheherHer/Hers
ItitIts

Subjective Case:

वाक्य में जिस व्यक्ति के बारे में बात की जा रही है या जो व्यक्ति कार्य कर रहा है उसको दर्शाने के लिए Subjective Case Pronoun (I, We, You, They, He, She & It) का प्रयोग किया जाता है।

Example: –

  • मैं पढ़ रहा हूँ।
  • I am reading.
  • वह खेल रही है।
  • She is playing.

Objective Case:

वाक्य में कर्त्ता (Subject) जिसके साथ क्रिया कर रहा होता है उसको दर्शाने के लिए Objective Case Pronoun (me, us, you, them, him, her & it) का Use किया जाता है

Example: –

  • मैं उसे पीट रहा था।
  • I was beating him.
  • उसने मुझे पढ़ाया।
  • He taught me.

Possessive Case:

जब वाक्य में किसी व्यक्ति या वस्तु पर अपना स्वामित्व (Ownership) दर्शाता है तो उसको दर्शाने के लिए Possessive Case Pronoun (my/mine, our/ours, your/yours, their/theirs, his, her/hers, its) का प्रयोग किया जाता है।

Example: –

  • यह मेरा पेन है।
  • This is my pen.
  • यह पेन मेरा है।
  • This pen is mine.
  • यह उसकी चॉकलेट है।
  • It is her chocolate.
  • यह चॉकलेट उसकी है।
  • This chocolate is hers.

Rule to Use Personal Pronoun

Rule (1) Possessive Case Pronoun में “My, Our, Your, Her & Their” का प्रयोग Adjective की तरह Noun के पहले किया जाता है जबकि (mine, ours, yours, hers & theirs) का प्रयोग Pronoun की तरह स्वतंत्र रूप से किया जाता है अतार्थ इसके बाद ‘Noun’ का प्रयोग नहीं होता।

Note: – ‘his’ और ‘its’ का प्रयोग दोनों तरह से किया जाता है।

Example:-

  • This is mine pen. (X)
  • This is my pen. (✓)
  • This pen is my. (X)
  • This pen is mine. (✓)

Rule (2) यदि Different Person के Pronoun एक साथ आये तो उन्हें (2,3,1) के क्रम में रखा जाता है।

2,3,1 = (2nd Person, 3rd Person & 1st Person)

Example:-

  • I, you and he are going to Delhi. (X)
  • You, I and he are going to Delhi. (X)
  • You, he and I are going to Delhi. (✓)

Rule (3) जब Pronoun Plural में हो तो Pronoun (1,2,3) के क्रम में होने चाहिए।

Example:-

  • You, we and they are going to Delhi. (X)
  • We, you and they are going to Delhi. (✓)

Rule (4) जब एक से अधिक ‘Pronoun’ का प्रयोग अपराध की स्वीकृति या अपनी गलती स्वीकार करने के लिए किया जाता है तो दोष (Blame) सबसे पहले अपने ऊपर, फिर Second Person और अंत में 3rd Person पर डाला जाता है। अतार्थ Pronoun (1,2,3) के क्रम में होने चाहिए।

Example:-

  • You, he and I are guilty. (X)
  • I, you and he are guilty. (✓)

Rule (5) Let, Like, Between, But, Except and Prepositions के बाद Objective Case का प्रयोग होता है

Example: –

  • Let I do this work. (X)
  • Let me do this work. (✓)
  • Everyone was present at the party except he. (X)
  • Everyone was present at the party except him (✓)

Rule (6) अगर दो Nominatives के बीच तुलना हो तो as/than के बाद Subjective Case का प्रयोग होता है

Example: –

  • He is as fast as me. (X)
  • He is as fast as I. (✓)
  • You are younger than me. (X)
  • You are Younger than I. (✓)

Second Example में तुलना (Compare) करते वक़्त ‘than’ के बाद ‘Subjective Case’ का प्रयोग होता है, परन्तु आज-कल आम बोलचाल की भाषा में ‘Objective Case’ का प्रयोग ज्यादा देखने को मिलता है। इसीलिए Informal English में (You are younger than me.) भी Acceptable माना जाता है।

Rule (7) Possessive Pronoun में ‘s’ के पहले Apostrophe ( ‘ ) का प्रयोग नहीं होता है 

Example: –

  • The cow had a ring around it’s nose. (X)
  • The cow had a ring around its nose. (✓)